सीहोर, 05 जून, 2025 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से प्रारंभ किए गए एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जिले में अनेक स्थानों पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए। इन कार्यक्रमों में अनेक जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, समाजिक न्याय विभाग, जन अभियान परिषद सहित अनेक विभाग द्वारा अपने कार्यालयों में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके साथ ही नागरिकों को प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए प्रेरित किया गया। इसी प्रकार जिले के अनेक ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
पौधरोपण के दौरान नागरिकों को प्लास्टिक का उपयोग न करने और अधिक से अधिक पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया गया। नागरिकों को जागरूक करते हुए बताया कि पेड़ों से मानव जीवन का अस्तित्व है, पेड़ हम सभी के जीवन रक्षक है। पेड़ वायु के तपमान, वर्षा, स्वच्छ वातावरण का आधार है। मानव द्वारा पिछले कई समय से पेड़ों का निरंतर दोहन किया गया है, जिस कारण पेड़ों की संख्या घटने से पृथ्वी पर प्राणियों के जीवन पर जलवायु परिवर्तन का खतरा पनपने लगा है। हम सभी एक बेहतर और सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से पेड़ लगाना आवश्यक है, ताकि पृथ्वी पर जीवन को एक सुरक्षित भविष्य दिया जा सके।
उल्लेखनीय है नगरिकों में पर्यावरण संरक्षण के लिए मातृत्व सम्मान की भावना जगाने और अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण का संरक्षण करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान प्रारंभ किया गया है। यह अभियान न केवल एक वृक्षारोपण पहल है, बल्कि यह हमें उस मां के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का एक अवसर भी देता है, जिनसे हमें जीवन मिला है। यह अभियान हमें यह भी याद दिलाता है कि प्रकृति हमारी दूसरी मां है, और उसकी रक्षा करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। पर्यावरण दिवस जैसे अवसरों पर जब ऐसे जनभागीदारी से युक्त कार्यक्रम होते हैं, तो वे न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देते हैं, बल्कि समाज में जागरूकता की नई लहर भी पैदा करते हैं। हम सभी को एक बेहतर और सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से पौधरोपण करना चाहिए।
0 Comments