अतिवृष्टि और बाढ़ की स्थिती से निपटने तथा आपदा प्रबंधन के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 07562-226470

 

सीहोर,14 जून,2025  कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार अतिवृष्टि और बाढ़ की स्थिति से निपटने तथा आपदा प्रबंधन के तहत सुरक्षात्मक उपायों के लिए कलेक्ट्रेट के कक्ष क्रमांक 138 में 15 जून 2025 से कंट्रोल रूम स्थापित किया गया। कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 07562-226470 है। जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख श्री विजय सिंह सराठिया को बनाया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 9827594558 है। इसी प्रकार लिंक अधिकारी श्री सत्यनारायण मालवीय होंगे, जिनका मोबाइल नंबर 8966995414 है। आपदा प्रबंधन के समय इन अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है।

   यह कंट्रोल रूम निरंतर 24 घंटे कार्यरत रहेगा। कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार कंट्रोल रूम में 15 जून से 15 अक्टूबर 2025 तक अलग-अलग अधिकारी-कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। कंट्रोल रूम में कार्यरत ये सभी अधिकारी-कर्मचारी दूरभाष नंबर 07562-226470 पर प्राप्त संदेशों को निर्धारित प्रारूप में लेखबद्ध करेंगे और गंभीर एवं संवेदनशील संदेशों के बारे में जिला स्तर पर बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ प्रभारी एवं संबंधित तहसील स्तरीय अधिकारियों को सूचित करेंगे।

Post a Comment

0 Comments