ऑल प्रगतिशील पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव बने एल.एस.सेन



सीहोर। मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय सचिव कर्मचारी नेता एल.एस.सेन को प्रांताध्यक्ष सुधीर दुबे द्वारा ऑल प्रगतिशील पेंशनर्स वेलफेयर ऐसोसिएशन जिला सीहोर का जिला सचिव बनाया गया है एवं लिजा कार्यकारिणी का गठन किया गया है। संरक्षक श्री रामशरण पोद्दार, अध्यक्ष अभय कुमार जैन, उपाध्यक्ष रविन्द्र बांगरे, विरेन्द्र कुमार जैन, राधिका शर्मा, आर.सी.यादव, विजय मोहरिल, लखन दिसावरी, सचिव लाल सिंह सेन, कोषाध्यक्ष महेश शर्मा, संयुक्त सचिव भोलाराम त्यागी, नारायण प्रसाद शर्मा, चतुर नारायण गुजराती, इन्दर सिंह वर्मा, बाबुलाल शर्मा, सुशील शाक्य, सुदेश शर्मा आदि कार्यकारिणी गठन के बाद समिति ने उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा से भेट की एवं सेन समाज के अध्यक्ष तुलसीराम सेन काकाजी, कमोद सेन एवं अनेक कर्मचारी साथी व सामाजिक बन्धुओं ने श्री सेन व सभी पदाधिकारियों को बधाई एंव शुभकामनाऐं प्रेषित की है।



Post a Comment

0 Comments