सीहोर। विश्व योग दिवस के अवसर पर श्रीमती कुंजन झंवर के सीहोर स्थित केंद्र में योग से निरोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप से समाजसेविका श्रीमती अरुणा राय, योग निरामयम से नियमित जुड़ी सभी महिलाएं, मारवाड़ी महिला मंडल की सदस्या, माहेश्वरी महिला मंडल की सदस्या, एवं अन्य गणमान्य महिलाओं ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों से अपने जीवन में नियमित योग करने की अनुशंसा की गई। नेत्र दान महादान करने का भी सभी से अनुरोध किया गया। संगठन के द्वारा श्रीमती कुंजन झंवर का स्वागत किया गया, इस कार्यक्रम में सभी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया हमारे संगठन सदस्य श्रीमती शशि विजयवर्गी, श्रीमती मंजू अग्रवाल, श्रीमती मोना चौरसिया, श्रीमती ज्योति सोनी, श्रीमती किरण सोनी, श्रीमती ज्योति झवर, श्रीमती ममता पितलिया, अध्यक्ष रजनी बाहेती, सचिव मंजू भरतीय आदि।


0 Comments