सीहोर। शहर के चर्च मैदान लंबे समय से युवा कल्याण विभाग और जिला फुटबाल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत ब्लाक स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में शनिवार को खेले गए एक रोमांचक मैच में सीहोर चिल्ड्रन ने सीहोर ब्लू को 1-0 से हराया। इस मुकाबले में सीहोर चिल्ड्रन की ओर से अथर्व ने एक मात्र गोल किया।