राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की राशि जिले की 244021 लाड़ली बहनों के खाते में 29 करोड़ 86 लाख से अधिक राशी अंतरित जिले की 58819 लाड़ली बहनों के खाते में गैस सिलेंडर रिफलिंग की राशि 05 करोड़ 70 लाख से अधिक राशि अंतरित सामाजिक सुरक्षा पेंशन के सीहोर जिले के 117560 हितग्राहियों के खाते में 07 करोड़ 05 लाख से अधिक राशि अंतरित

सीहोर,15 मई,2025 मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा सीधी जिले के गोपदबनास में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की 01 करोड़ 24 लाख़ से अधिक लाड़ली बहनों के बैंक खाते में 1551.89 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की गई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा प्रदेश के 56.83 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में 341 करोड़ रूपए की राशि तथा 26 लाख से अधिक बहनों को सिलेंडर रिफिलिंग की 30.83 करोड़ की राशि भी अंतरित की गई। 

           मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा प्रदेश के साथ ही जिले की 244021 लाड़ली बहनों के खाते में 29 करोड़ 86 लाख 55 हजार 450 रूपये राशी अंतरित की गई। जिले की 58819 लाड़ली बहनों के खाते में गैस सिलेंडर रिफलिंग की राशि 05 करोड़ 70 लाख 03 हजार 317 रूपये अंतरित किये। इसके साथ ही उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के सीहोर जिले के 117560 हितग्राहियों के खाते में 07 करोड़ 05 लाख 19 हजार रूपये की राशि अंतरित की।  

Post a Comment

0 Comments