सीहोर, 11 मई, 2025 पंचायती राज के संचालक श्री छोटे सिंह ने सीहोर के भाउखेड़ी स्थित आजीविका मनरेगा पार्क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वसहायता समूहों द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने भाऊखेड़ी मनरेगा पार्क में संचालित पशुपालन, मत्स्यपालन, कस्टम हायरिंग सेंटर, फलोद्यान तथा औषधीय पौधों की खेती सहित विभिन्न गतिविधियां देखी और स्वसहायता समूह की महिलाओं से जानकारी लेते हुए उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया एवं इस संबंध में सुझाव भी दिए। उन्होंने इस आजीविका पार्क में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इसके साथ ही इस अवसर पर उन्होंने पौधरोपण भी किया। निरीक्षण के दौरान पंचायती राज के सहायक संचालक श्री सुधीर जैन, डीपीएम श्री दिनेश बरफा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
.jpeg)
.jpeg)
0 Comments