केंद्रीय कृषि मंत्री ने विकसित भारत संकल्प पदयात्रा में जनप्रतिनिधियों के साथ पैदल चलकर नागरिकों को दिलाया विकसित भारत बनाने का संकल्प विकसित भारत के निर्माण में सरकार के साथ जनता की भूमिका भी महत्वपूर्ण है - केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान विकसित भारत बनाने के लिए भारत के प्रत्येक गांव को विकसित करना होगा - केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान प्रधानमंत्री का सपना है कि भारत वैभवशाली, गौरवशाली, शक्तिशाली और समृद्ध भारत के रूप में विकसित हो - केंद्रीय कृषि मंत्री

सीहोर, 25 मई, 2025  केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान विकसित भारत संकल्प पदयात्रा में शामिल होकर लाड़कुई, भादाकुई, छिंदगांवमौजी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस विकसित भारत संकल्प पदयात्रा में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान अनेक जनप्रतिनिधियों के साथ विकसित भारत का संदेश देते हुए पैदल चले। जिसमें उनके साथ अनेकों जनप्रतिनिधि, किसान, महिलाएं और बड़ी संख्या में नागरिक भारत माता की जय का उद्घोष करते हुए उत्साह के साथ शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पीएम आवास सहित विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों, किसानों, लखपति दीदियों एवं अनेक हितग्राहियों से चर्चा और उन्हें विकसित भारत बनाने का संकल्प दिलाया। इस पदयात्रा में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान पत्नी श्रीमती साधना सिंह, पुत्र श्री कार्तिकेय चौहान एवं पुत्रवधु श्रीमती अमानत चौहान के साथ शामिल हुए।

     इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है कि हमारा देश विकसित भारत का रूप ले। एक ऐसा भारत जहां बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, उन्नत कृषि, रोजगार, स्वास्थ्य सहित सभी संसाधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हों। प्रधानमंत्री श्री मोदी का प्रयास है कि हमारा भारत जल्द से जल्द एक वैभवशाली, गौरवशाली, शक्तिशाली और समृद्ध भारत के रूप में परिवर्तित हो। इसके लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ये आज का भारत है जो कहता कि हम किसी छेड़ते नही और अगर कोई हमे छेड़े तो हम उसे छोड़ते नही। उन्होंने कहा कि जब हमारे भारत का प्रत्येक गांव विकसित होगा तो हमारा भारत भी विकसित होगा। उन्होंने कहा कि सरकार शहरों को विकसित करने के साथ ही गांवों को भी विकसित कर रही है, क्योंकि गांवों को विकसित किए बिना विकसित भारत का सपना पूर्ण नही हो सकता।

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के विकसित भारत के सपने का आशय एक ऐसे भारत से है जहां प्रत्येक व्यक्ति के पास अच्छा रोजगार हो, अच्छी आमदनी हो, महिलाएं सामाजिक आर्थिक और शैक्षणिक रूप से सशक्त हों। उन्होंने कहा कि एक विकसित भारत के निर्माण के लिए सरकार के साथ-साथ जनता का सहयोग बहुत आवश्यक है। इस देश की जनता के सहयोग के बिना विकसित भारत के सपने को साकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि अगर देश का प्रत्येक व्यक्ति अपने क्षेत्र को विकसित बनाने में योगदान दे तो आसानी से हम अपने देश को विकसित बना सकते हैं। हमारा कर्तव्य है कि हम अपने क्षेत्र को स्वच्छ बनाए, जल का संरक्षण करें और देश के विकास में योगदान दें।

    केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने लाड़कुई में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि जनप्रतिनिधि, नागरिक, प्रशासन सहित हम सभी विकसित भारत के निर्माण के साथी हैं। उन्होंने कहा कि अगर हमें हमें हमारे भारत को विकसित भारत बनाना है तो हमें सबसे पहले अपने गांव, अपने क्षेत्र और अपने जिले को विकसित बनाना होगा। हम सभी को संकल्प लेना होगा कि हम अपने गांव, क्षेत्र और शहर को स्वच्छ रखेंगे और जल का संरक्षण करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने किसानों, स्व सहायता समूह की दीदियों, लखपति दीदियों, पीएम विश्वकर्मा योजना, आवास योजना, मुद्रा योजना के हितग्राहियों से चर्चा की। चर्चा के दौरान उन्होंने सभी हितग्राहियों से कहा कि विभिन्न योजनाओं के लाभ से जो पात्र हितग्राही अभी तक लाभान्वित नही हुए हैं, उन्हें उन सभी योजनाओं का लाभ मिलेगा जिनके लिए वे पात्र हैं। जिन हितग्राहियों को अभी तक पीएम आवास योजना का लाभ नही मिला था, उनका सर्वे किया जा रहा है और पात्रतानुसार उन्हें भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिको को भारत माता की जय के नारे के साथ लाड़कुई को विकसित बनाने का संकल्प दिलाया।

     इस पदयात्रा में विधायक श्री रमाकांत भार्गव, सीहोर विधायक श्री सुदेश राय, आष्टा विधायक श्री गोपाल सिंह इंजिनियर, अनुसूचित जाति वित्त निगम की अध्यक्ष श्रीमती निर्मला बारेला, पूर्व विधायक श्री राजेंद्र सिंह राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नरेश मेवाड़ा, श्री रघुनाथ भाटी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री रवि मालवीय, श्री जसपाल अरोरा, कलेक्टर श्री बालागुरू के., एसपी श्री दीपक कुमार शुक्ला सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।

अनुसूचित जनजाति समुदाय के नागरिकों से की चर्चा

 केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने विकसित भारत संकल्प पदयात्रा के दौरान अनुसूचित जनजाति समुदाय के नागरिकों से चर्चा की। चर्चा के दौरान उन्होंने किसानों, युवाओं, महिलाओं से विभिन्न योजनाओं जैसे पीएम सोलर योजना, स्वरोजगार योजना, आवास योजना सहित अनेक योजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की और उनकी समस्याओं को सुना, इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुसूचित जनजाति के सभी नागरिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सुलभ और आसान प्रक्रिया निर्धारित की जाए। ताकि सभी को आसानी से योजनाओं का लाभ ले सकें। इस अवसर पर उन्होंने कक्षा दसवीं एवं कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्‍त करने वाली जनजातीय समुदाय की बेटियों को सम्मानित भी किया।

Post a Comment

0 Comments