जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम डीमावर में जल चौपाल आयोजित नागरिकों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प





सीहोर, 06 मई, 2025 कलेक्टर श्री बालागुरू के. तथा जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा के निर्देशानुसार जिले के जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत अनेकों गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में नीलकंठ समूह जल प्रदाय योजना के ग्राम पंचायत डीमावर में जल चौपाल का आयोजन किया गया। इस जल चौपाल में ग्रामवासियों को जल संरक्षण, जल प्रबंधन और जल स्रोतों के पुनर्जीवन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

    जल चौपाल में ग्रामवासियों को बताया गया कि किस प्रकार छोटे-छोटे प्रयासों से जल का सरंक्षण कर भविष्य में उत्पन्न होने वाले जल संकट को रोका जा सकता है। इस अवसर पर ग्रामवासियो को बताया गया कि जल की एक-एक बूंद बहुत कीमती है। प्रकृति की इस अमूल्य धरोहर को सहेजना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। यदि आज हम जल का संरक्षण करते हैं तो हमारी आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित कल दे सकते हैं। इस अवसर पर सभी ग्रामवासियों को जल संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ दिलाई गई और सभी ग्रामवासियों ने जल बचाने के लिए संकल्प लिया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश जल निगम के अमले के साथ, सरपंच, सचिव, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments