सीहोर, 09 मई, 2025 शासन के निर्देशानुसार युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला एवं विकासखंड स्तर पर 10 मई से प्रात: 07 बजे से 09 बजे तक एवं शाम 05 बजे से 07 बजे तक ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। यह खेल प्रशिक्षण शिविर 10 मई से 10 जून तक आयोजित किए जाएंगे।
इन खेल प्रशिक्षण शिविरों के तहत जिला स्तर पर वृहद स्टेडियम में फुटबॉल, बॉक्सिंग तथा सीहोर इंडोर स्टेडियम पर बेडमिंटन, कराटे, टेबल टेनिस आदि आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही सीहोर स्थित पीजी ग्राउंड पर एथलेटिक्स आयोजित किये जायेंगे। इसी प्रकार आष्टा में मुखर्जी मैदान एवं आउटडोर स्टेडियम पर वॉलीबॉल, कराटे आयोजित किए जाएंगे। इछावर मे शिवाजी मैदान गंजीबढ पर फुटबॉल एवं वॉलीबॉल, भैरूंदा स्थित कबड्डी खेल परिसर में खो-खो तथा बुधनी में बैडमिंटन एवं कराटे निशुल्क खेल प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे। सभी खिलाड़ी अपने-अपने विकासखंड मुख्यालयों पर प्रशिक्षण शिविर में शामिल होकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते
0 Comments