ग्राम नांदनी में शासन द्वारा किये गये 4 बोरो में निकला पर्याप्त पानी किसान व समाजसेवी एम.एस. मेवाड़ा की मेहनत लाई रंग

 




विकासखण्ड कालापीपल के ग्राम नांदनी गेहराते जलसंकट को देखते हुए ग्रामीणजनों द्वारा ग्राम चन्देरी के किसान व समाजसेवी एम.एस.मेवाड़ा द्वारा गाँव में चार बोर कराये जाने की मांग शासन/ प्रशासन से की थी। जिस पर शासन द्वारा बोर कराये गये, जिनमें पर्याप्त मात्रा में पानी निकने पर ग्रामीण जनता महिला बच्चों एंव गांव बुजुर्गणों ने शासन/ प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए किसान व एम.एस. मेवाड़ा का फूल मालाओं से सम्मान कर धन्यवाद दिया। ग्रामीण महिला बच्चे बुजुर्ग ने मिलकर जमकर नारे लगाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व पीएचई विभाग मंत्री, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव मध्य प्रदेश एंव कालापीपल विधायक सहित प्रमुख अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग भोपाल, अधीक्षण यंत्री उज्जैन, भोपाल कार्यपालन यंत्री मैकेनिकल विभागीय व अधिकारी कर्मचारियों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए मौके पर मशीन कर्मचारियों का भी फूलमालाओं से स्वागत सम्मान किया और ग्रामीण जनता ने जयकारे लगाते हुए मिठाइयां बाँटी। इस मौके पर किसान व समाजसेवी एम.एस.मेवाड़ा ने कहा कि ग्राम नंदिनी की जनता जल संकट से जूझ रही थी। गांव में 7000 की आबादी है और भयंकर जल संकट उत्पन्न हो गया था। जिस पर गांव के सरपंच एंव किसान व समाजसेवी एम.एस. मेवाड़ा के साथ ग्रामीण जनता ने माननीय मुख्यमंत्री, पीएचई विभाग, प्रमुख अभियंता लोक स्वास्थ्य यंत्रीकीय विभाग भोपाल से ज्ञापन देकर मांग की गई थी कि गाँव में शीघ्र चार नलकूप खनन कराए जावे। ग्रामीणजनों ने पत्रकार पत्रकार बन्धुओं व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जिन्होने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया उनका भी आभार व्यक्त किया गया।  

Post a Comment

0 Comments