सीहोर, 16 मई, 2025 कलेक्टर श्री बालागुरू के. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला बाल श्रम बंधक श्रम उन्मूलन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने बाल श्रम के कुचक्र को समझते हुए उस पर गंभीरता से कार्य करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि यह यह प्रयास किया जाए कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे उसकी पढ़ाई जारी रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई की तरफ ध्यान देना आवश्यक है जिससे उनके उज्ज्वल भविष्य का निर्माण हो सके। उन्होंने बाल श्रम बंधक के संबंध में विस्तार से समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने भी संबंधित अधिकारियों आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने महिला एवं बाल विकास विभाग एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बालश्रम में लिप्त बच्चों के माता पिता और उनकी पृष्ठभूमि को समझकर उनके पुनर्वास का कार्य किया जाए। उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों को पुन: शिक्षा से जोड़ा जाए और बच्चों को स्कूल भेजने के लिए उनके माता पिता को प्रेरित किया जाए। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से इस संबंध में सुझाव भी लिए और बच्चों से बाल श्रम कराने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला श्रम पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका बंसीवाल, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं कर्मचारी तथा सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
.jpeg)
0 Comments