चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल की होगी नियुक्ति

 

सीहोर, 11 अप्रैल, 2025  सीहोर स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के एडीआर सेंटर में लीगल एड डिफेंस काउंसिल योजना-2022 के अंतर्गत आपराधिक मामलों में विधिक सहायता प्रकरणों में अभियुक्तगण की पैरवी के लिए लीगल एड डिफेंस काउंसिल कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में एक पद रिक्त होने से जिला मुख्यालय सीहोर के लिए एक चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल के पद पर संविदा आधार पर नियुक्ति की जा रही है, जिसमें निर्धारित मानदेय दिया जाएगा। इसके तहत चयन के लिए इच्छुक अर्ह अधिवक्तागण 25 अप्रैल शाम 05 बजे तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय के समक्ष डाक अथवा स्वयं उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेज सहित विहित प्रारूप में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इसके साथ ही अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments