टीम संडे का सुकून ने की निशुल्क चलित प्याऊ की शुरूआत चलित प्याऊ आमजनों को निशुल्क उपलब्ध कराएगी शीतल पेयजल




सीहोर, 10 अप्रैल, 2025 सीहोर की टीम संडे का सुकून द्वारा ग्रीष्मकाल के दौरान आमजनों के लिए चलित पानी की प्याऊ की शुरूआत की है। यह चलित पानी की प्याऊ पूरे शहर में घूमकर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर आने जाने वाले यात्रियों, उपार्जन केंद्रो पर आने वाले किसानों, सड़क किनारे छोटी दुकानें चलाने वाले विक्रेताओं को निशुल्क शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराएगी।

   सीहोर प्र. तहसीलदार श्री भरत नायक एवं टीम के सदस्यों ने इस पानी की प्याउ के चलित वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उल्लेखनीय है कि टीम संडे का सुकून लगातार सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहती है। टीम द्वारा कुछ दिनों पहले गौभोजनम कार्यक्रम की शुरुआत भी की गई है। जिसके तहत सुबह 8 बजे टीम सदस्यों द्वारा गायों के लिए चारा-दाना-पानी की व्यवस्था की जाती है। इसके बाद टीम के सदस्य जिला अस्पताल पहुंचते हैं, जहां टीम द्वारा प्रात: 09.30 बजे से सुकून की रसोई में मरीजों के परिजनों को निशुल्क स्वादिष्ट भोजन वितरित किया जाता है।

Post a Comment

0 Comments