जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत स्लोगन एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित




सीहोर, 06 अप्रैल, 2025   राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रदेश के साथ ही सीहोर जिले मे 30 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले भर में जल संरक्षण से संबंधित अनेक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। अभियान के तहत जन अभियान परिषद सीहोर विकासखंड द्वारा जल संरक्षण हेतु प्रेरित करने के लिए सीहोर स्थित पीएमश्री कॉलेज में चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके साथ ही छात्रों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस दौरान विकासखंड समन्वयक श्री प्रदीप सिंह सेंगर, श्री अनिल सक्सेना सहित नवाकुंवर संस्था के सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments