सीहोर, 11 अप्रैल, 2025 स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिलेभर में विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं एवं अनेक स्थानों पर प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसके तहत शिविर लगाकर टीकाकरण के साथ ही बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को अन्य स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाती है।
सीएमएचओ डॉ सुधीर कुमार डेहरिया ने इछावर जनपद के ग्राम निपानिया में लगाए गए शिविरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिविरों के संचालन के बारे में जानकारी ली तथा शिविर में उपस्थित आशा एवं एएनएम कार्यकर्ताओं को अनमोल पोर्टल 2.0 पर जानकारी अपलोड करने तथा पोर्टल के संचालन के बारे में जानकारी दी। ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के तहत जिले में आयोजित शिविरों में आज शून्य से एक वर्ष की आयु के 151 बच्चों का टीकाकरण किया गया। इसी प्रकार एक से पांच वर्ष आयु के 166 बच्चों तथा 40 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया।
.jpeg)
.jpeg)
0 Comments