सीहोर ।कराडिया भील ग्राम पंचायत में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्रामीणों के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया गया।
राज्य शासन के द्वारा जल संरक्षण को लेकर शुरू किए गए जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पोखर निर्माण कुआं गहरीकरण साफ सफाई कार्य संपन्न कराया गया। ग्राम पंचायत के सक्रिय सरपंच संजय मीणा सचिव भारत वर्मा और रोजगार सहायक चेतन सिलावट सोशल आडिट सद्दाम खान के द्वारा ग्रामीण जनों को पानी बचाने की शपथ दिलाई गई।
अभियान के दौरान जल संरक्षण के लिए पोखर निर्माण और गहरीकरण किया गया इस कार्य में ग्रामीण और जनप्रतिनिधियों प्रशासनिक कर्मचारियो के द्वारा श्रमदान किया गया।
सरपंच सचिव जीआरएस एवं बीएसए द्वारा पानी की बचत और संग्रहण से होने वाले लाभों को बताया गया। श्रमदान मैं ग्रामीणों के द्वारा बाढ़ चलकर किस्सा लिया गया। जल गंगा संवर्धन अभियान में ग्राम कोटवार राजमल चौकीदार सहित ग्रामीणजनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


0 Comments