कोक्लीयर इंप्लांट सर्जरी के बाद अब सुन और बोल पा रही है लक्ष्मी



सीहोर, 05 अप्रैल, 2025 आष्टा तहसील निवासी बालिका लक्ष्मी के माता पिता के चेहरे की खुशी उस समय देखने लायक थी जब उनकी 03 वर्ष की बेटी कुमारी लक्ष्मी प्रजापति कोक्लीयर इंप्लांट सर्जरी के बाद सुनने तथा बोलने लगी। दरअसल बालिका लक्ष्मी 3 वर्ष की होने के बाद भी बोल नही पाती थी। आरबीएसके दल द्वारा आंगनबाड़ी के भ्रमण के दौरान बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण में पाया गया कि बच्ची न तो सुन पा रही और न ही बोल पा रही है। इसके पश्चात बालिका को आरबीएसके योजनांतर्गत सीहोर स्थित जिला शीघ्र हस्तक्षेप केन्द्र (डीईआईसी) में रेफर किया गया। डीईआईसी में ऑडियोलॉजिस्ट द्वारा बालिका की जांच की गई तथा बालिका को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। इसके साथ ही कई दिनों तक थेरेपी दी गई। इसके बाद भी कोई सुधार न होने पर बालिका का बाल श्रवण उपचार योजना के तहत मान्यता प्राप्त अस्पताल में रेफर कर निशुल्क कोक्लीयर इम्प्लांट ऑपरेशन कराया गया। कोक्लीयर इंप्लांट के सफल ऑपरेशन के बाद अब वह सुन भी पा रही है और बोल भी पा रही है।

Post a Comment

0 Comments