सीहोर, 09 अप्रैल, 2025 कलेक्टर श्री बालागुरु के. की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने जिलेभर की स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलें तथा उन्हें इन सेवाओं के लिए परेशान न होना पड़े। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं के पंजीयन समय से किए जाएं तथा उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों के प्रति मनवीय दृष्टिकोंण अपनाते हुए सेवाभाव से मरीजों की मदद करें। उन्होंने निर्देश दिए कि विभाग द्वारा किए जा रहे फील्ड के कार्यों का बेहतर क्रियान्वयन हो, यदि फील्ड के दौरान कोई समस्या आती है तो तत्काल उसका निराकरण करें। कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्यवाही की जाएगी।
बैठक में कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने निर्देश दिए कि विभाग की सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का त्वरित निराकरण करें। उन्होंने निर्देश दिए कि एनआरसी में इलाजरत बच्चों को निरंतर इलाज के लिए प्रोत्साहित करें ताकि उनकी स्थिति में सुधार हो। इसके साथ ही सभी विकास खंडों की स्वास्थ्य संस्थाओं में एसेंशियल ड्रग लिस्ट दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। नये अनमोल पोर्टल 2.0 के संबंध में सभी सुपरवाईजरों, एएनएम कार्यकर्ताओं एवं आशा कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दी जाए। उन्होंने सीएमएचओं को निर्देश दिए कि सभी सीएचओ की व्यक्तिगत जिम्मेदारी निर्धारित करे तथा इसके कार्य की मॉनिटरिंग करें। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले के सभी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंख्या का टारगेट अनुसार एएनसी का पंजीयन कराया जाए।
कलेक्टर श्री बालागुरु के. ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के कर्मचारी आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करें, ताकि अधिक से अधिक आमजनों को सेवाओं एवं शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके। उन्होंने निरोगी काया अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि अभियान के तहत मरीजों की स्क्रीनिंग की जाएं तथा पोर्टल पर शत-प्रतिशत जानकारी की एंट्री की जाए। उन्होंने जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं के एनक्यूएएस प्रमाणीकरण की भी समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने मातृ शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, परिवार कल्याण कार्यक्रम, राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम, आयुष्मान कार्ड की प्रगति, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, राष्ट्रीय दृष्टिहीनता नियंत्रण कार्यक्रम, दवाइयों की उपलब्धता, मातृ मृत्यु, बाल मृत्यु सहित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रम की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में सीएमएचओ डॉ सुधीर डेहरिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री प्रफुल्ल खत्री सहित ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर, सभी सुपरवाईजर, बीसीएम सहित स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
.jpeg)
.jpeg)
0 Comments