जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली एवं रंगपंचमी का पर्व

सीहोर, 19 मार्च, 2025    जिलेभर में होली एवं रंगपंचमी का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नागरिकों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया और बधाइयां दी। रंग पंचमी पर निकलने वाले चल समारोह में ढोल नगाड़े और डीजे की धुन पर नृत्य करते हुए नागरिक होली के उमंग और उत्साह में डूबे नजर आए। रंग पंचमी का पर्व हर साल चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान कृष्ण और राधा रानी ने होली खेली थी। रंग पंचमी का पर्व विशेष रुप से मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में मनाया जाता है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री बालागुरू के ने सभी अधिकारियों को होली एवं अन्य त्यौहारों के दौरान जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाएं रखने के निर्देश दिए है, ताकि जिले में सभी पर्व शांतिपूर्वक, एवं निर्बाध रूप से उत्साह के साथ मनाए जा सकें। इस दौरान जिलेभर में अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।

Post a Comment

0 Comments