सीहोर, 19 मार्च, 2025 लगातार सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहने वाली टीम संडे का सुकून ने सीहोर स्थित जिला जेल में बंदियों के साथ होली खेली और रंगपंचमी का त्यौहार मनाया। टीम के सदस्यों ने बंदियों को रंग एवं गुलाल लगाया और मिठाई खिलाई। इस अवसर पर टीम के सदस्यों के साथ ही बंदियों ने होली के गीत पर नृत्य भी किया। उल्लेखनीय कि बीते कुछ वर्षों से सीहोर की टीम संडे का सुकून रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय है और शहर के मायूस चेहरो पर खुशी लाने का प्रयास कर रही है।
.jpeg)
.jpeg)
0 Comments