सरकार किसानों को देगी 175 रू प्रति क्विंटल गेहूं पर बोनस-राय सायलो केंद्र पर शुरू हुई खरीदी,विधायक ने किया शुभारंभ




सीहोर। जमुनिया मार्ग स्थित सायलों केंद्र में विधायक सुदेश राय के द्वारा सोमवार को समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी कार्य का शुभारंभ किया गया। किसान हितैशी विधायक विधायक सुदेश राय द्वारा सायलों केंद्र पर इस वर्ष की पहली गेंहू से भरी ट्राली इलेक्ट्रिक कांटे पर तुलवाने वाले किसान का पगड़ी बांधकर फूलमालाऐ पहनाकर स्वागत किया गया।

 

विधायक सुदेश राय ने कहा कि रबी उपार्जन के लिए पंजीयन जारी है। किसान 31 मार्च तक खसरा-खतौनी, आधार कार्ड, समग्र आईडी, बैंक पासबुक, आधार और बैंक से जुड़ा मोबाइल नंबर देकर ऑनलाइन, सीएससी केंद्रों और किसान एप के माध्यम से भी गेंहू विक्रय के लिए पंजीयन करा सकते है। गेहूं विक्रय पर किसानों के लिए केंद्र सरकार ने समर्थन मूल्य 2425 प्रति क्विंटल निर्धारित किया है और राज्य सरकार द्वारा किसानों को बोनस के रूप में प्रति क्विंटल 175 रूपये दिया जायेगा। इस प्रकार सरकारी समर्थन केंद्रों पर गेहॅू विक्रय करने पर प्रति क्विंटल 2600 रू का भुगतान सरकार के द्वारा किसानों को किया जायेगा। 


विधायक सुदेश राय ने कहा की सायलों केंद्र सहित विधानसभा क्षेत्र के सभी गेंहू उर्पाजन केंद्रों पर सरकार के द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य 26 रूपये प्रति क्वंटल के भाव से गेंहू की खरीदी किसानों से की जाएगी। समर्थन मूल्य गेंहू उपार्जन केंदों पर किसानों के लिए सभी जरूरी सुविधाऐं उपलब्ध कराने जाने के निर्देश दिए गए है। खरीदी शुभारंभ अवसर पर सायलों केंद्र के अधिकारी कर्मचारी भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में किसान गण मौजूद रहे।

 



Post a Comment

0 Comments