महर्षि गौतम जयंती पर गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज ने विशेष कार्यक्रम किए


सीहोर। हर साल की तरह इस साल भी महर्षि गौतम जयंती पर गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज ने विशेष कार्यक्रम किए। कार्यक्रम का आयोजन शहर के प्राचीन गणेश मंदिर के पीछे स्थित गौतम भवन परिसर मे गोतम जयंती पर्व सभी समाजजन द्बारा बडे हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। समाज के आचार्य पं.ब्रजमोहन जोशी ने मंत्रोपचार कर पूजन कराया। इस मौके पर सर्व प्रथम समाज के वरिष्ठ पंडित एमडी शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, गोपालकृष्ण दुबे, राजेन्द्र दुबे, प्रवीण तिवारी ट्रस्टअध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित कर महर्षि के पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य में बडी संख्या में महिला मंडल शामिल रहा। महर्षि की आरती के बाद प्रसाद का वितरण समाज के युवा साथी पं. रजत व्यास को आगामी परशुराम जन्मोत्सव चलसमारोह का अध्यक्ष नियुक्त होने पर युवा संघ अध्यक्ष अंकित जोशी, जिलाध्यक्ष कमलेश व्यास, महिला मंडल अध्यक्ष अंजली दुबे, कोषाध्यक्ष मंजु तिवारी द्वारा पुष्प माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया एवं आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रवीण तिवारी ने कहाकि महर्षि गौतम की ज्ञानपरक परंपरा हमें धर्म, कर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उनके विचारों को आत्मसात कर समाजोत्थान में योगदान देना चाहिए। 


Post a Comment

0 Comments