सीहोर, 20 मार्च, 2025 जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन की अध्यक्षता में जिले की महिला फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन एवं एनआरएलएम के अतिरिक्त मिशन संचालक ने सीहोर जिले के सभी विकास खंडों में गठित महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
बैठक में उन्होंने लाभांश बढाने के लिए खाद प्रसंस्करण एवं उत्पादन क्षेत्र में पीएमएफएमई योजना के माध्यम से कार्य करने के निर्देश दिए। जैविक खेती के लिये जैविक दवाई एवं खाद का उत्पादन कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए कहा। इसके साथ ही कृषि विभाग के समन्वय से जिले में प्राकृतिक एंव जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिये चल रहे अभियान में प्रतिभाग का रोडमैप तैयार करने तथा क्लस्टर स्तर पर बैठकों में कृषि एवं उधानिकी विभाग के अधिकारियों को सम्मिलित करने के निर्देश दिए।
बैठक में उन्होंने कहा कि कंपनियों के जैविक उत्पादों को बढावा देने के लिए स्वयं के खेत पर उपयोग करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि 10 के एफपीओ प्रमोशन योजना अंतर्गत मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन सीहोर ने पांच महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनियों का गठन कर राज्य में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। जिले की पांचों महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनियों में 8630 महिला किसान जुड़ी हुई हैं जिनके माध्यम से ग्रामों में कृषि सलाह एवं नवाचार को किसानों के खेत तक पहुंचाने के साथ ही उचित दाम पर फसल क्रय या प्राथमिक एवं द्वितीय के प्रसंस्करण उपरांत बाजार तक पहुंच सुनिश्चित कराते हुए 16 करोड़ का व्यवसाय किया गया है। इसके साथ ही यह कंपनियां बीज उत्पादन, पशु आहार उत्पादन का कार्य भी कर रही हैं। बैठक के दौरान एनआरएलएम के डीपीएम श्री दिनेश बरफा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
.jpeg)
.jpeg)
0 Comments