जिला चिकित्सालय में आपरेशन व्यवस्था सुद्रण कराने हेतु गौरव सन्नी महाजन ने उपमुख्य मंत्री व लोक स्वास्थ कल्याण मंत्री को लिखा पत्र

 


सीहोर। भाजपा वरिष्ठ नेता गौरव सन्नी महाजन ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ कल्याण मंत्री मध्यप्रदेश शासन को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि सीहोर जिला अस्पताल में म0प्र0 शासन द्वारा प्रर्याप्त मात्रा में हड्डीरोग विशेषज्ञ एवं सभी प्रकार के आपरेशन में उपयोग होने वाले यंत्र जिला चिकित्सालय सीहोर को उपलब्ध कराये गये है, लेकिन कुछ चिकित्सकों की प्राईवेट अस्पताल के साथ संठ-गांठ होने के कारण सीहोर जिला चिकित्सालय में हड्डी के सम्बंधित आपरेशन बंद कर दिये गये है। जिला चिकित्सालय के सम्बंधित अधिकारियों से इस विषय पर चर्चा करने पर यह उत्तर दिया जाता है कि आपरेशन में उपयोग होने वाली सामा मशीन खराब पड़ी है। यह पूर्णत: जिला चिकित्सालय के अधिकारियों के लापरवाह रवैये को दर्शता है। इस मामले में आप से अनुरोध है कि आप अपने प्रभाव का इस्तमाल कर तत्काल सीहोर चिकित्सालय में आपरेशन व्यवस्था को शीघ्र प्रारंभ कराये।

जिला चिकित्सायल सीहोर में ओ0पी0डी0 राजिस्ट्रेशन मौखिक रुप से अपना नाम बताकर करा लिया जाता था लेकिन अब मोबाईल द्वारा आनलाईन राजिस्ट्रेशन किया जाता है श्रीमान जी मेरा आप से अनुरोध है कि दोनों तरह कि व्यवस्था को लागू करने की संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करें।



Post a Comment

0 Comments