सीहोर, 20 मार्च, 2025 शासन के निर्देशानुसार सीहोर स्थित शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में 01 अप्रैल 2025 से आमजन के लिए निशुल्क प्रोजेक्ट कोड कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। जिसमें उपलब्ध कम्प्यूटर संसाधनों तथा इंटरनेट सुविधाओं तक आमजन की पहुंच को सुगम बनाने के लिए एक ऐसे ही ढांचे के अतर्गत सक्षम करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसमें तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास सस्थानों के पास उपलब्ध कम्प्यूटर संसाधनों को कामकाजी घंटों के अतिरिक्त कम्प्यूटर से संबंधित शिक्षा प्राप्त करने के लिए आमजन के उपयोग के लिए उपलब्ध करवाया जा सकें।
इसके लिए शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रोजेक्ट कोड प्रारंभ किया जा रहा है। जो भी व्यक्ति कम्प्यूटर से संबंधित ज्ञान अर्जित करना चाहते है, वह 31 मार्च तक कॉलेज के कार्यालयीन समय प्रात 10:30 से 05 बजे तक अपना पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन के पश्चात वह प्रत्येक सप्ताह के शुक्रवार एवं शनिवार को दोपहर 03 से 05 बजे तक सबंधित कम्प्यूटर विषय में कॉलेज के संसाधनों का उपयोग कर सकेंगे। पंजीयन एवं प्रोजेक्ट कोड कार्यक्रम योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9827220431, 9826944591 पर कॉल करके या कॉलेज से संपर्क किया जा सकता है।
0 Comments