मारुती नंदन नव युवक संगठन का जयघोष

 सीहोर। महाशिवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत मारुती नंदन नव युवक संगठन के 21 वर्ष पूर्ण होने पर फिर से जागरण कार्यक्रम संपन्न किया। संगठन के संस्थापक अध्यक्ष ओपी गुर्जर ने बताया कि संगठन करीब 21 सालों से संगठन के द्वारा शहर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें राष्ट्रीय संत कोकिल बाबा चार ऐतिहासिक कथाएं सहित राज्य स्तरीय मानस गान प्रतियोगिता शामिल है। संगठन के पर्व उपलक्ष्य में फिर से गति प्रदान करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिलेश माहेश्वरी, दुष्यंत सोनी, देवेन्द्र, विशाल, दुर्गेश, राजेन्द्र, दीपेश, राकेश, अरुण, महेश और जितेन्द्र आदि शामिल थे।

००००००००

आज किया जाएगा संकीर्तन का आयोजन

सीहोर। श्री श्याम सखा अरदास मंडल के तत्वाधान में शुक्रवार की रात्रि को शहर के खजांची लाइन स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में श्री श्याम समागम ज्योत यात्रा के नगर आगमन पर भव्य संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए श्री श्याम सखा अरदास मंडल के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि प्राचीन और देश में प्रसिद्ध बाबा खाटू श्याम की यात्रा श्री श्याम समागम ज्योत यात्रा शुक्रवार को शहर में आएगी, इसके उपलक्ष्य में हमारे शहर के गायक उत्कर्ष अग्रवाल, अखिलेश माहेश्वरी, सागर राठौर और संतोष राठौर भजनों की प्रस्तुति प्रदान करेंगे। इस मौके पर रात्रि को खजांची लाइन स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में दिव्य आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी क्षेत्रवासी और श्यामप्रेमियों से संकीर्तन में आने की अपील की है। 


Post a Comment

0 Comments