सीहोर। छत्रपति शिवाजी जयंती के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री एक्सीलेंस ऑफ चन्द्रशेखर आजाद कॉलेज के सभागार में वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय के सरंक्षण में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुदेश राय,विशिष्ठ अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष विकास पिं्रस राठौर, विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा सम्मिलित होंगे।
नेशनल मीडिया फाउंडेशन जिला ईकाई महामंत्री नरेश मेवाड़ा ने बताया की छत्रपति शिवाजी जयंती के उपलक्ष्य में 19 फरवरी बुधवार सुबह 11 बजे पीजी कालेज सभागार में अतिथियों के द्वारा माता सरस्वती और वीर शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेशनल मीडिया फाउंडेशन जिला अध्यक्ष राजेंद्र नागर के द्वारा की जाएगी। प्रधानमंत्री एक्सीलेंस ऑफ चन्द्रशेखर आजाद कॉलेज प्रधानमंत्री एक्सीलेंस ऑफ चन्द्रशेखर आजाद कॉलेज के प्राचार्य रोहिताश्व कुमार शर्मा की विशेष उपस्थिति में संगीतिका महाविघालय के प्राचार्य मांगीलाल ठाकुर के मार्गदर्शन में छात्र छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना और देश भक्तिगीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। तत्पश्चात नेशनल मीडिया फाउंडेशन के द्वारा नागरिकों के हित में विकास कार्यो की गंगा बहाने वाले विधायक सुदेश राय और नगर पालिका अध्यक्ष विकास पिं्रस राठौर का सम्मान किया जाएगा। छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर व्याख्यान माला के बाद अतिथियों के द्वारा भारतीय सेना के सेवानिवृत जवानों और उत्कुष्ठ पत्रकारिता के लिए युवा पत्रकारों का स्मृति चिंह भेंटकर आत्मीयता के साथ सम्मान किया जाएगा और कार्यक्रम के अंत में संगीतिका महाविधालय के छात्र छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। राष्ट्रगौरव नायकों के प्रति आस्था व्यक्त करने के लिए नेशनल मीडिया फाउंडेशन सङ्क्षचव पवन विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष दिनेश नागर,ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश मालवीय, जलील खान, संतोष गुणवान, गोवर्धन सोनी, रवि पुष्पद, रायसिंह मालवीय, पप्पू सेन आदि ने कार्यक्रम में शामिल होने की अपील नागरिकों से की है।
0 Comments