सीहोर। वृद्धा आश्रम पहुंचकर दिग्विजय ग्राम सेवा समिति के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के द्वारा वृद्ध जनों को फलों का वितरण किया गया और वृद्धाश्रम संचालक को खाद्य सामग्री प्रदान की गई।
दिग्विजय ग्राम सेवा समिति जिला अध्यक्ष कमलेश चांडक के नेतृत्व में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का जन्म दिन सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रीतम दयाल चौरसिया, सीताराम भारती, रमेश गुप्ता, रामायण शुक्ला, विजय बरके,भगत सिंह तोमर, कमल सिंह अहिरवार, बीएस पेठारी, ओम सोनी, मेहंदी हसन आदि शामिल है।
0 Comments