सीहोर, 07 फरवरी, 2025 जनजातीय कार्य विभाग द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजातीय वर्ग के छात्रावास मे निवासरत छात्र-छात्राओं के अध्ययन के लिए स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय की स्थापना की गई है। विधायक श्री सुदेश राय ने इस पुस्तकालय का शुभारंभ किया। इस पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षा, सामान्य ज्ञान, धार्मिक, साहित्यिक और करंट अफेयर सहित अनेक किताबों को संग्रहित किया गया है। इस पुस्तकालय में 24 घंटे इंटरनेट (वाई फाई) की सुविधा भी दी गई है। इस अवसर पर जिला संयोजक श्री हीरेन्द्र सिहं कुशवाह, श्रीमती सीमा नरवरिया सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एंव विद्यार्थी उपस्थित थे।
.jpeg)
.jpeg)
0 Comments