सीहोर। संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के अवसर पर सीहोर विधानसभा के ग्राम महुआ खेड़ा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रामीणों द्वारा यहां पर शोभायात्रा निकाली गई। रविदास मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में शामिल अहिरवार समाज संघ के प्रदेश सचिव विनोद बड़ोदिया ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी महाराज ने समाज में व्याप्त कुरीतियों और पाखंड का विरोध किया। प्रेम, बंधुता, समानता का उपदेश दिया। उन्होंने बताया कि काम कोई भी छोटा बड़ा नहीं होता। इस मौके पर अहिरवार अहिरवार समाज संघ महुआ खेड़ा समिति ने ग्राम के बुजुर्गों का सम्मान किया। कार्यक्रम और शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इसमें शामिल मुख रूप से अहिरवार समाज संघ के प्रदेश सचिव विनोद कुमार बड़ोदिया, सीहोर जिले के अध्यक्ष करण सिंह अहिरवार, समिति के पदाधिकारी लक्ष्मण सिंह अहिरवार भोलाराम अहिरवार, धर्मेंद्र अहिरवार, मिश्रीलाल अहिरवार, झारखेड़ा जनपद सदस्य रमेश अहिरवार, राधेश्याम अहिरवार एवं अन्य लोग शामिल हुए ।


0 Comments