पुलवामा में शहीद वीर जवानों को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने किये श्रद्धासुमन अर्पित

 



सीहोर। 14 फरवरी 2019 को आज ही के दिन पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हुए थे, जिससे पूरा देश गम में डूब गया था. यह दिन हर भारतीय के हृदय में शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है। जिसको लेकर प्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेंस चन्द्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय सीहोर में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजली कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम 40 शहीद वीर जवानों के चित्र के समक्ष सभी ने श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस मौके पर एनएसयूआई कॉलेज महासचिव दीपक बिरगोदिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज, इस हमले को छह साल हो गए हैं, लेकिन शहीद जवानों की कुर्बानी को देश कभी नहीं भूलेगा. हर साल 14 फरवरी को पूरे भारत में इन वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी जाती है। पुलवामा हमला सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा के लिए एक बड़ी चुनौती थी, जिसका जवाब भारत ने मजबूती से दिया. यह दिन हमें उन बहादुर जवानों की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। मैं पूरे राष्ट्र की ओर से 2019 में आज के दिन पुलवामा में हुए कायराना आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आतंकवाद पूरी मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है और पूरा विश्व इसके खिलाफ एकजुट है। इस अवसर पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में प्रमुख रूप से आयुष वर्मा बोरदी, दीपक बिरगोदिया, पंकज , अभिषेक , कमल किशोर , आकाश ,अर्जुन , आनंद, संताराम , संदीप सहित बड़ी संख्या छात्र उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments