नपाध्यक्ष ने किया राशन दुकान पर डाक विभाग बैंक सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया

 



सीहोर शासकीय उचित मूल्य दुकानों को बहु उद्देशीय बनाने की दिशा में शासन कार्य कर रहा है, इसी कड़ी में मंगलवार को शहर के गंज क्षेत्र की राशन दुकान वार्ड क्रमांक 15,16,17 पर नगर पालिका अध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर जी के मुख्य आतिथ्य, जिला आपूर्ति अधिकारी एस के बोहित जी के विशेष आतिथ्य व आईपीपीबी बैंक जिला शाखा प्रबंधक श्री विकास कृपलानी जी की अध्यक्षता में अधिकृत बैंकिंग सुविधा केंद्र का शुभारंभ फीता काट कर किया गया। इस अवसर पर सुविधा केंद्र संचालक नितिन राठौर ने अतिथियों को केंद्र का भ्रमण कराते हुए पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर आई पी पी बी, जिला शाखा प्रबंधक विकास कृपलानी ने बैंक द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं जैसे समस्त प्रकार के लोन, बीमा, बचत खाते आदि को विस्तार से बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष राठौर ने नागरिकों से शासन की महत्वपूर्ण योजना का लाभ लेने की अपील की। शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में उचित मूल्य दुकान हितग्राही वा अन्य नागरिक गण मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments