नागरिकों के लिए कल्याणकारी होगा नपाध्यक्ष का पवित्र हर घर गंगाजल अभियान -विधायक राय सिर पर कलश रखकर साधु, संतों के साथ गंगा कलश यात्रा में शामिल हुई अरूणा राय




 सीहोर। मनकामेश्वर महादेव मंदिर से गुरूवार को प्रयाग राज से लाए गए कलशों को लेकर सैकड़ों महिलाओं के द्वारा शहर मेें कलश यात्रा निकाली गई। पवित्र कलश यात्रा में सिर पर कलश रखकर साधु संतों के साथ श्रीमति अरूणा राय भी शामिल हुई। कोतवाली चोराहा पर विधायक सुदेश राय के द्वारा भव्य कलश यात्रा में सम्मिलित साधु संतों और भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा नगर पालिका अध्यक्ष विकास पिं्रस राठौर का पुष्प मालाऐं पहनाकर स्वागत किया गया। स्वागत उपरांत विधायक सुदेश राय ने कहा की नगर पालिका के द्वारा आयोजित किया गया पवित्र हर घर गंगाजल कार्यक्रम शहर के नागरिकों के लिए कल्याणकारी होगा। उन्होने कहा की भारी भीड़ के कारण अनेक बुजुर्ग प्रयागराज महाकुंभ नहीं पहुंच पा रहे है एैसे में नपा का यह नागरिकों के लिए घर पर गंगा जल भेजने उपक्रम काफी काफी लाभकारी होगा। नगर पालिका अध्यक्ष पिं्रस राठौर ने मनकामेश्वर महादेव मंदिर से प्रयागराज लाए गए कलशों का अभिषेक किया गया। शहरवासियों की जीवनदायनी सीवन नदी,काहरी डेम, जमोनिया जलाशय,भगवानपुरा जलाशय में आस्था के साथ गंगाजल समर्पित किया गया। यी गंगा जल नलों के माध्यम से नागरिकों तक पहुंचेगा।



Post a Comment

0 Comments