सीहोर, 16 फरवरी, 2025 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा जिला मुख्यालय के 03 केंद्रों पर दो सत्रों में आयोजित की गई। इस परीक्षा में जिले के 1106 परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए थे।
कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों में जाकर लोक सेवा आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार परीक्षा संचालन का जायजा लिया तथा केंद्र अध्यक्षों से छात्रों की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने परीक्षा के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। डिप्टी कलेक्टर एवं परीक्षा के नोडल अधिकारी श्री सुधीर कुशवाह ने बताया कि एमपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में कुल 1106 परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए थे। जिसमें प्रथम सत्र और द्वितीय सत्र में आयोजित परीक्षा में कुल 959 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी तथा 147 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
.jpeg)

.jpeg)
0 Comments