सीहेार। जिले में कार्यरत वन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों में हर्ष का माहौल बना हुआ है। वन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को अब राष्ट्रस्तर पर अपनी विभिन्न मांगे और समस्याऐं रखने का सुनहरा अवसर मिल गया है। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से अखिल भारतीय वन अधिकारी महासंघ ने चेतन कुमार आर्य को उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। वन विज्ञान भवन नई दिल्ली में सतीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में भारतीय वन अधिकारी महासंघ का चुनाव आयोजित हुआ जिसमें देश के 20 राज्यों के प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से आम सभा के दौरान वन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के लिए समर्पित कमल सिंह यादव (हरियाणा) को राष्ट्रीय संयोजक व राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप पंजाब से जगदीप सिंह कुमरा व मध्यप्रदेश से चेतन कुमार आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायिप्त प्रदान किया है।
अखिल भारतीय वन अधिकारी महासंघ के उपाध्यक्ष मनोनीत होने के बाद चेतन कुमार आर्य ने वन अधिकारियों कर्मचरियों के संगठन को मजबूत करने और मध्य प्रदेश राज्य के अधिकारी एवं कर्मचारी की समस्त समस्याओं का निराकरण करने का संकल्प लिया है।
अखिल भारतीय वन अधिकारी महासंघ में चेतन कुमार आर्य के उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर मध्यप्रदेश वन एवं वन्य प्राणी संरक्षण कर्मचारी संघ प्रान्तअध्यक्ष रामयश मौर्य एवं संगठन के प्रांतीय संरक्षक बुधराज भागवत सीहोर वनमंडल अधिकारी एम.एस.डाबर व उपवनमंडल अधिकारी राजेश शर्मा,समस्त वनपरिक्षेत्र अधिकारी तथा वन एवं वन्य प्राणी संरक्षण कर्मचारी संघ प्रान्तीय सचिव दीपक बेदी संभागीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह दुगेरिया एवं जय कुमार सक्सेना, विकास कलोसिया ,मुकेश ठाकुर,नागेंद्र बेस, हरिश्चंद्र महेश्वरी ,जितेंद्र ठाकुर, श्याम सुंदर सिंह, विष्णु मिश्रा ,हसीन अहमद सिद्धकी एवं समस्त मध्य प्रदेश वन एवं वन्य प्राणी कर्मचारी संगठन के साथियों ने भी हर्ष व्यक्त किया है।
.jpg)
0 Comments