गरीबों के लिए मददगार साबित हो रही सरकार की निशुल्क राशन योजनाएं


सीहोर, 23 फरवरी, 2025  प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिकों के सुखद भविष्य के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं से प्रदेश के लाखों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। इन्हीं जनकल्याणकारी योजनाओं में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना और मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना भी शामिल है। इस योजना के तहत गरीब परिवारों को सरकार द्वारा निशुल्क राशन दिया जा रहा है।

सीहोर जिले के ग्राम जहांगीरपुरा निवासी श्री अनिल भी उन हितग्राहियों में से एक हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना एवं मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के तहत निशुल्क राशन मिल रहा है। श्री अनिल कहते हैं, कि मजदूरी से होने वाली आमदनी इतनी नही हो पाती थी, कि परिवार का भरण-पोषण ठीक से हो सके। लेकिन जब से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना और मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना लागू हुई हैं, इससे मुझे मेरे परिवार के भरण-पोषण में बहुत सहयोग मिला है। श्री अनिल कहते हैं कि पहले मुझे हर महीने राशन खरीदने के लिए पैसे जुटाने पड़ते थे तथा इसके साथ ही बच्चों की पढ़ाई और घर के बाकी खर्च पूरे करना मुश्किल हो जाता था, पर इस योजना के तहत अब परिवार के भरण-पोषण के लिए हर महीने निशुल्क गेंहू, चावल एवं अन्य जरूरी सामान मिल जाता है, जो परिवार के लिए बहुत सहयोगी है। केंद्र एवं राज्य सरकार की इन दोनों योजनाओं के कारण श्री अनिल जैसे लाखों परिवारों को निशुल्क राशन मिल रहा है, जिससे गरीबों परिवारों की आमदनी तो बच ही रही है बल्कि गरीब परिवारों का भविष्य भी संवर रहा है।

Post a Comment

0 Comments