फायनल टूर्नामेंट के समापन पर नपाध्यक्ष पिं्रस श्री राठौर ने खिलाडिय़ों को बांटी ट्रॉफियाँ

 



सीहोर। रविवार, 16 फरवरी को नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट पार्षद आज़म नेता के जन्मदिन के अवसर पर आयाजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष विकास प्रिन्स राठौर का ज़ोरदार स्वागत किया गया। स्वागत उपरांत आज़म नेता से केक कटवाकर श्री राठौर ने आज़म नेता को जन्मदिन की बधाई दी। फाइनल मैच के खिलाडिय़ों से नपाध्यक्ष श्री राठौर ने परिचय प्राप्त कर मैच शुरु कराया गया। टूर्नामेंट का फाइनल मेच मोनीज़ा इलेवन और लाला इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें मोनिजा इलेवन ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए जीत हासिल की और मैच के अम्पायर आबिद बेग द्वारा जीत घोषित कि गई। तत्पश्चात नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर द्वारा खिलाडिय़ों को ट्रॉफी व पुरुस्कार वितरण किये गये। इस अवसर पर आज़म नेता ने सेकड़ों समर्थको के साथ टुर्नामेंट कमेटी द्वारा प्रिन्स राठौर का ज़ोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से साल्वेंट कालोनी के वरिष्ठ मम्मा नसरुद्दीन मौलाना, सईद बाबा, अतीक भाई टेक्सी यूनियन, आफताब अली, मोहसिन बेग, मजीद चच्चा, हाफिज चाचा, अतीक भाई ऑटो, हनीफ भाई, शकूर भाई और आयोजन कमेटी ज़ैद अंसारी, शीराज़ मस्तान, आशु अली, अफऱाज़ सय्यद, रिज़वान मियां, अमन सय्यद सहित बड़ी संख्या में आज़म नेता के वार्ड वासियों व उपस्थितजनों द्वारा स्वागत किया गया।



Post a Comment

0 Comments