कलेक्टर ने जीआईएस समिट में युवाओं से शामिल होने का किया आग्रह


सीहोर, 22 फरवरी, 2025  कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने बताया कि भोपाल में 24 एवं 25 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट (जीआईएस) आयोजित किया जा रहा है। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का उद्देश्य प्रदेश का तेजी से औद्योगिक विकास करना है तथा युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराना है। जिले के जिन युवाओं ने इस समिट के लिए पंजीयन कराया है, उन सभी युवाओं से कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में शामिल होकर इस अवसर का लाभ उठाने और जिले के औद्योगिक परिदृश्य को बदलने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि सीहोर जिला प्रशासन द्वारा सूक्ष्म, लघु तथा वृहद उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लैंड बैंक बनाया गया है तथा उद्यम लगाने की प्रक्रिया को आसान बनाया गया है।

Post a Comment

0 Comments