सीहोर,17 फरवरी,2024-25 ग्राम चितावलिया हेमा स्थित कुबेरेशवर धाम में 25 फरवरी से 03 मार्च तक धाम में महाशिवरात्रि पर्व पर शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस कथा में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इस कथा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गये है। कलेक्टर श्री बालागुरू के ने व्यवस्था के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है और समय से पूर्व अपने ड्यूटी स्थल पर पहुँच कर सौपे गये कार्यों को भली-भांति समझने और व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए है।
कुबेरेशवर धाम में 25 फरवरी से आयोजित कथा श्रवण करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई या अव्यवस्था ना हो इसके लिए कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जारी आदेशानुसार एसडीएम श्री तन्मय वर्मा को संपूर्ण व्यवस्था का प्रभारी बनाया गया है। कुबेरेशवर धाम कथा स्थल व मंदिर परिसर व्यवस्था का प्रभारी संयुक्त कलेक्टर श्री आनंद सिंह राजावत एवं तहसीलदार श्रीमती नीलम परसेडिया को बनाए गए हैं। जिला आपूर्ति अधिकारी श्री सुनील बोहित को भोजन व्यवस्था का प्रभारी बनाया गया है। यातायात व्यवस्था के लिए सहायक अधीक्षक भू अभिलेख श्री सत्यनारायण मालवीय, नपाल खेड़ी से आयोजन स्थल गेट क्रमांक एक एवं दो की संपूर्ण व्यवस्था नायब तहसीलदार श्री नवल किशोर कटारे, हेलीपैड कंट्रोल रूम व्यवस्था के लिए नायब तहसीलदार श्री भारत नायक, नायब तहसीलदार श्रीमती कंचन जैन, तहसीलदार श्यामपुर से श्याम चंदेल पार्किंग स्थल की संपूर्ण व्यवस्था नायब तहसीलदार श्यामपुर श्री धनजी मालवीय एवं राजस्व निरीक्षक श्री श्रवण मांझी एवं धीरेंद्र वर्मा को जिम्मेदारी सौंप गई है। सभी संबंधित अधिकारी 25 मार्च को निर्धारित समय पर अपने कर्तव्य स्थल में उपस्थित होकर ड्यूटी संपादित करेंगे।
अन्य व्यवस्था
शिव महापुराण रुद्राक्ष महोत्सव अंतर्गत शिव पुराण कथा का आयोजन स्थल के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है जिसमें व्यवस्था स्थल पर संपूर्ण व्यवस्था के प्रभारी एसडीएम श्री तन में वर्मा होंगे, सभा स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम मंदिर परिसर के लिए डिप्टी कलेक्टर से सुधीर कुशवाहा एवं उपयंत्री श्री महेंद्र शर्मा, नायब तहसीलदार श्री अर्पित पवार, जिला शहरी विकास अभिकरण के श्री विनोद कुमार प्रजापति, उपयंत्री जनपद पंचायत श्री रामकृष्ण गुर्जर एवं श्री सुदेश गहरवाल, श्रीराहुल जायसवाल, श्री महेंद्र शर्मा, नायब तहसीलदार श्री मुकेश सांवले, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती दीपाली काग्रे, जिला विपणन अधिकारी श्री प्रशांत बामनकर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती कीर्ति मालवीय, सीहोर शहर के लिए जिला सांख्यिकी अधिकारी से संजय लक्केवार, कथा स्थल पर श्रद्धालुओं को साफ स्वच्छ ठंडा पानी मिले इसके लिए श्री कृपाल दुगारिया प्रबंधक दुग्ध संध को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा अन्य अधिकारियों को भी महत्वूर्ण कार्य सौपे गये है। सभी संबंधित अधिकारी एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी 25 फरवरी से निर्धारित समय पर अपने कर्तव्य उपस्थित होकर ड्यूटी संपादित करेंगे।
कलेक्टर श्री बालागुरू के ने कथा के दौरान बेहतर इंतजाम करने एवं लोगों की सुरक्षा के साथ ही नेशनल हाईवे पर आवागमन सुगम बनाए रखने के लिए मार्ग परिवर्तित करने तथा वैकल्पिक मार्ग तथा हेलीपैड स्थल के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिये है। उन्होंने कथा के दौरान पेयजल, बिजली, साफ-सफाई, अस्थाईशौचालय, पार्किंग, हेल्थ कैम्प, आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, कन्ट्रोल रूम, सहायता केंद्र, मार्ग मरम्मत सहित अन्य व्यवस्थाएं सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
0 Comments