सीहोर, 17 जनवरी, 2025 कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने मध्यप्रदेश के पैरालंपिक जूडो खिलाड़ी श्री कपिल परमार को देश के प्रतिष्ठित "अर्जुन अवॉर्ड 2024" से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई दी है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को नई दिल्ली में सीहोर के पैरा जूडो खिलाड़ी कपिल परमार को सम्मानित किया। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि कपिल परमार की इस उपलब्धि से जिले के साथ ही देश एवं प्रदेश भी गौरवान्वित हुए हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने कपिल परमार को इसी तरह प्रदर्शन तथा प्रतिभा से नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए शुभकामनाएं दीं हैं।
0 Comments