आर्य समाज महाराणा प्रताप कॉलोनी गंज सीहोर का तीन दिवसीय कार्यक्रम सम्पन्न





सीहोर। आर्य समाज महाराणा प्रताप कॉलोनी गंज सीहोर के द्वारा रविवार, 19 जनवरी 2025 को प्रात: 10 बजे से प्रारंभ  51 कुंडीय  गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में सैकड़ों जोड़ों ने यजमान के रूप में भाग लेकर यज्ञ सम्पन्न किया। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य सत्यम जी आर्य राजस्थान ने यज्ञ संपन्न कर वेदों का उपदेश दिया। इस उद्घाटन समारोह में बाहर से पधारे अतिथि विद्वान मध्य भारतीय आर्य प्रतिनिधि सभा के सुयोग्य महामंत्री अतुल वर्मा भोपाल गुजरात से पधारे स्वामी धर्मबंधु आर्य गुरुकुल महाविद्यालय नर्मदा पुरम् से पधारे  ऋतसपति परिव्राजक दिल्ली से पधारे जितेंद्र  भाटिया, कथावाचक मोहित राम जी पाठक, मध्य भारतीय आर्य प्रतिनिधि सभा की ओर से आचार्य विश्वमित्र जी भजन उपदेशक दिलीप आर्य, कथावाचक हरिओम आर्य, देवास से संजय आर्य, गुजरात से पधारे आचार्य विवेक आर्य, बहन दीप्ति आर्या, भोपाल से प्रकाश सोनी, आर्य संभागीय संचालक आर्य वीर दल जिला भोपाल से सभी आगंतुक अतिथि महानुभाव के द्वारा आर्य समाज का उद्घाटन किया गया। मंच का विशेष संचालन श्रुतबंधु आर्य नर्मदा पुरम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित आर्य समाज के प्रधान आचार्य विजय राठौर, उपप्रधान विजय कुलश्रेष्ठ, मंत्री शैलेंद्र चंदेल, अंकित राठौर, महेश मिस्त्री, वीरभान सिंह चौधरी, सूरज चौधरी, भैयालाल चौधरी, धीरज चौधरी, मनोज भारती, श्रीमती किरण  राठौर, जगदीश राठौर, महेश राठौर, नरेश आर्य, रमेश राठौर, रमेश आर्य, रमेश वर्मा, द्वारका प्रसाद वर्मा, मुरारी लाल आर्य, संदीप आर्य, जितेंद्र राठौर, महेंद्र राठौर, अनिरुद्ध आर्य, पंकज राठौर, नीरज राठौर, राठौर समाज के अध्यक्ष रामचंद्र राठौर बाबा, पूनम  राठौर, महामंत्री राजू राठौर, अध्यक्ष आर्य वीर दल अखाड़ा प्रमुख राहुल राठौर, संतोष सिंह आर्य ने स्वामी धर्मबंधु गुजरात, गिरधारी लाल मालवीय, घनश्याम प्रजापति, विनोद राठौर, रितेश राठौर, राकेश रजक, हर्ष राठौर, हर्ष  राठौर, रितेश पटेल, भील खेड़ी से कैलाश नारायण, पूर्व सरपंच कार्यक्रम के पश्चात सभी लोगों ने  भोजन प्रसादी ग्रहण कर सन्यासी विद्वानों ने आशीर्वाद प्रदान किया।


Post a Comment

0 Comments