अहिरवार समाज संघ ने नवागत कलेक्टर का किया स्वागत




सीहोर। बुधवार को अहिरवार समाज संघ के पदाधिकारियों ने नवागत कलेक्टर बालागुरु के से सौजन्य भेंट की।  पदाधिकारियों ने कलेक्टर का स्वागत किया।  और शाल उढ़ाकर अभिनंदन किया। इस दौरान संगठन की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा की।  अहिरवार समाज संघ के प्रांतीय सचिव विनोद बढ़ोदिया ने बताया कि संगठन कई वर्षों से सामाजिक कार्यो में सक्रिय रहता है और गरीब मजदूर, जरुरत मंद लोगों के हक अधिकारों की बात उठाता रहता है। इस मौके पर मंशाराम अहिरवार, नर्मदा प्रसाद अहिरवार, रमेश अहिरवार, भोलाराम अहिरवार, प्रदीप सरकार, लक्ष्मीनारायण अहिरवार, देवीराम अहिरवार, देवीराम अहिरवार, मांगीलाल अहिरवार, ओमप्रकाश अहिरवार, मिश्रीलाल अहिरवार, तुलाराम जांगड़ा सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments