मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आष्टा में हुई सड़क दुर्घटना में 02 यात्रियों की आसमयिक मृत्यु पर गहन दुख व्यक्त किया मृतकों के परिवार को 02 लाख की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए


 


सीहोर, 11 जनवरी, 2025 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीहोर जिले के आष्टा में सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने एवं इलाज के दौरान दो यात्रियों की असामयिक मृत्यु होने पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगतों की आत्मा को शांति देने और की प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजन के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने बाबा महाकाल से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में सरकार शोकाकुल परिवार के साथ हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मृतकों के परिवार को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है।

Post a Comment

0 Comments