सीहोर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (9 दिसंबर) को हरियाणा के पानीपत से भारतीय जीवन बीमा निगम एलआईसी की बीमा सखी योजना का शुभारंभ किया। जिसके तहत बुधवार 11 दिसम्बर को सानिका डिजाइनर साड़ीज प्रतिष्ठान पर बड़ी संख्या में एकत्रित महिलाओं को उक्त योजना की जानकारी देते हुए उनका पंजीयन कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भोपाल से पधारी विकास अधिकारी श्रीमती अभिलाषा माऊका के द्वारा सभी को सम्बोधित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन सानिका डिजाइनर साड़ीज की संचालिका शालिनी माहेश्वरी ने करते हुए बताया कि हमारे यशस्वी प्रधान मंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी की इस महत्वकांक्षी योजना का मकसद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। महिला सशक्तीकरण की दिशा में यह कदम महिलाओं के लिये वरदान साबित होगा। इसमें अप्लाई करने के लिए कम से कम 10 वीं पास सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसमें 18 वर्ष की आयु से अधिक की महिलाएं अप्लाई कर पाएंगी। हमारी सरकार ने बीते 10 वर्षों में नारी सशक्तिकरण के लिए अभूतपूर्व कदम उठाए हैं।
0 Comments