देश में आर्थिक सुधारों के जनक डॉ.मनमोहन सिंह ने विकसित भारत यात्रा निर्माण की नीव रखी-डॉ.अनीस खान सेवादल कांग्रेस ने दी विनम्र श्रद्धांजलि


सीहोर। स्थानीय अनुसूचित जाति बाहुल्य वार्ड क्रं. 11 के संत शिरोमणि रविदास जी महाराज के परिसर में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के 92 वर्ष के चलते दिल्ली के एम्स हास्पिटल में अनानयस निधन होने पर उनके चित्र पर पुष्प मालाऐं अर्पित करते हुए दो मीनट का मौन धारण रखकर सेवादल कांग्रेस जिला सीहोर द्वारा उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा मृतक आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को दुख सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर म.प्र.कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री डॉ.अनीस खान द्वारा उद्बोधन में कहा कि देश में आर्थिक सुधारों के जनक डॉ.मनमोहन सिंह ने विकसित भारत यात्रा निर्माण की नीव रखी। गाँव की मिट्टी से निकले डॉ. मनमोहन सिंह ने प्रोफेसर रिजर्व बैंक के गवर्नर भारत के वित्त मंत्री एवं प्रधानमंत्री तक का सफर सादगीपूर्ण रहा। अमेरिका के राष्ट्रपति ब्राक ओवामा से लेकर विपक्ष के स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी तथा देश के सभी पार्टी के नेता उनका आदर सत्कार कर वित्तीय मामलों में मार्ग दर्शन लिया करते थे। सेवादल कांगे्रस के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र खंगराले ने कहा कि डॉ.मनमोहन सिंह के निधन से पुरे भारती की आँखे नम हो गई है। उन्होने देश को आर्थिक संकट से उभारा है। उनके निधन पर भारत वासियों की व्यक्तिगत क्षति हुई है। इस अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से डॉ. अनीस खान, नरेन्द्र खंगराले, पूर्व पार्षद आरती खंगराले, पंकज शर्मा, दीपक सोनकर, पन्नालाल खंगराले, धरम प्रकाश आर्य, धन्नालाल परचौले, प्रकाश प्रजापति, श्याम मेवाड़ा, नारायण सिंह परिहार, अनिल भील ठाकुर, जयराम जाटव, सुनील आर्य, बद्री दसवंत, अनिल पुरविया, बबलु मैकेनिक, मानसिंह जांगड़े सहित सेवादल कांग्रेस एवं कांग्रेस पार्टी के लोग प्रमुख रूप से उपस्थित 

Post a Comment

0 Comments