भाजपा युवा मोर्चा नगर मण्डल सीहोर ने कांग्रेस कार्यालय के समक्ष किया राहुल गांधी का पुतला दहन



सीहोर। विपक्ष नेता राहुल गांधी द्वारा संविधान का अपमान करने एवं संसद के बाहर भाजपा के सांसदों के साथ अभद्र व्यहार करने के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा नगर मण्डल सीहोर के नेतृत्व में सीहोर जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर कार्यालय के समक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। जिसमें समस्त भाजपा युवा मोर्चा नगर मण्डल के पदाधिकारी एवं भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी द्वार संविधान का अपमान करने पर लोकसभा स्पीकर से राहुल गांधी की सदस्यता निरस्त करने की मांग की। संविधान का अपमान भारतीय जनता पार्टी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नही करेगी।

Post a Comment

0 Comments