सीहोर। कुशवाहा समाज कल्याण समिति भोपाल नाका सीहोर की एक बैठक भोपाल नाका श्री बजरंग मंदिर पर संपन्न हुई। बैठक में कुशवाहा समाज कार्य समिति का विस्तार नवनियुक्त अध्यक्ष पटेल लखनलाल कुशवाहा की सहमति से किया गया। जिसमें उपाध्यक्ष जीवनलाल कुशवाहा न्यू बस स्टैंड सीहोर, उपाध्यक्ष फूल सिंह कुशवाहा (कल्लू) इंदौर नाका सीहोर, कोषाध्यक्ष दिनेश कुशवाह (पप्पी) इंग्लिश पूरा सीहोर, सचिव कमलेश कुशवाहा मुर्दी सीहोर, कार्य समिति सदस्य लखनलाल कुशवाहा दूल्हा बादशाह, गोपाल कुशवाहा भोपाल नाका, गौरीशंकर कुशवाहा इंदौर नाका, बनवारी कुशवाहा इंग्लिश पूरा, राजकुमार कुशवाहा सारंगाखेड़ी, कुशवाहा समाज श्री बजरंग मंदिर भोपाल नाका सीहोर के कार्य समिति अध्यक्ष पूनम चंद्र कुशवाहा, उपाध्यक्ष मनोज कुशवाहा भोपाल नाका, उपाध्यक्ष रमेश कुशवाहा भोपाल नाका, उपाध्यक्ष रामनरेश रिंकू कुशवाहा इंग्लिश पूरा, कोषाध्यक्ष कमलेश कुशवाहा पान वाले, सचिव जितेंद्र कुशवाहा भोपाल नाका, सह सचिव बृजेश कुशवाहा भोपाल नाका आदि को मनोनित किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से विजय सिंह कुशवाहा, कैलाश कुशवाहा, हरिलाल कुशवाहा,संतोष कुशवाहा, शुभम कुशवाहा, कोमल कुशवाहा, विद्या कुशवाहा, गौतम कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
0 Comments