सीहोर। स्थानीय गीता मानस भवन बस स्टैंड पर स्माईल मेड मेडिसीन होम डिलेवरी एप द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर के द्वारा भगवान श्री गणेश के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव सन्नी महाजन, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति की उपस्थिति में प्रात: 11 बजे शिविर का शुभारंभ किया गया। आये हुए अतिथियों का स्वागत रजत सिंह ठाकुर एवं शुभम गुप्ता के द्वारा रामलला का स्मृति चिन्ह भेट कर पुष्पहारों से स्वागत किया। जिसमें बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गगणों सहित 296 मरिजों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। शिविर में राय हास्पिटल एवं रिसर्च सेन्टर भोपाल के संचालक वरिष्ठ डॉ. आर.एस.राय, डॉ. जयश राय, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.शशिनेन्द्र भानेरिया के द्वारा आधुनिक मशिनों से विभिन्न बीमारियों को जाँच की गई एवं नि:शुल्क दवाई का वितरण किया गया। इस मौके पर नपाध्यक्ष श्री राठौर ने स्माईल मेड मेडिसीन होम डिलेवरी एप के संचालक रजत सिंह ठाकुर एवं सहसंचालक शुभम गुप्ता के द्वारा नि:शुल्क शिविर का आयोजन किये जाने पर उनके प्रति साधुवाद व्यक्त किया और आशा व्यक्त की कि आगे भी आपके द्वारा समाजहित में इस प्रकार के आयोजन किये जायेगें। साथ ही श्री राठौर ने रजत सिंह ठाकुर को स्माईल मेड मेडिसीन होम डिलेवरी एप के सफल संचालन हेतु शुभकामनाऐं व्यक्त की। अंत में सभी अतिथियों को रजत सिंह ठाकुर एवं शुभम गुप्ता द्वारा आभार व्यक्त करते हुए मरिजों के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।




0 Comments