सीहोर । 10 सितंबर 2024 को मीडिया संघ के बैनर तले एकत्रित होकर मीडिया संघ जिलाध्यक्ष विमल राय के नेतृत्व में प्रेम राय के पक्ष में निष्पक्ष जाँच की माँग करते हुए अतिरिक्त कलेक्टर एवं
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा मीडिया संघ ने बताया कि सूचना का अधिकार हमारा मौलिक अधिकार है हम इसके तहत जानकारी माँगने के हक़दार हैं यही कारण रहा की प्रेम राय ने सूचना के अधिकार के तहत कुछ जानकारी चाही गई थी लेकिन यह सब CMHO एवं सिविल सर्जन को नागवार गुज़रा उन्होंने पत्रकार प्रेम राय को टारगेट बनाते हुए प्रकरण पंजीबद्ध करा दिया मीडिया संघ का कहना है कि इस मामले में हम निष्पक्ष जाँच चाहते हैं एडिशनल SP एवं एडिशनल कलेक्टर ने मीडिया संघ की माँग को लेकर गंभीरता से निष्पक्ष जाँच कराने का आश्वासन दिया है ज्ञापन देने वालों में विशेष रूप से मीडिया संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र राय एवं सभी सदस्य उपस्थित रहे ।
0 Comments